ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बुजुर्गो ने पीएम मोदी से की मांग, बजट में सीनियर सिटिजन को फिर मिले ये छूट

नई दिल्‍ली  (मानवीय सोच) 1 फरवरी 2023 को केंद्र सरकार संसद में नए साल का बजट पेश करने जा रही है. हर साल की तरह इस बार भी आम बजट  से लोगों को बड़ी उम्‍मीदें हैं. इसी संबंध में बुजुर्गों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आम बजट में सीनियर सिटिजन  को राहत देने की मांग की है. वरिष्‍ठ नागरिकों ने पीएम मोदी और केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण से आम बजट में सीनियर सिटिजन को रेल किराए  में मिलने वाली छूट को बहाल करने की मांग की है.

दिल्‍ली-एनसीआर स्थित मानव सेवा समिति के वरिष्ठ नागरिक सेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को ट्वीट करने के अलाव पत्र भेजकर इस साल के केंद्रीय बजट में सीनियर सिटीजन्स को पहले मिलती आ रही रेल किराए में छूट को बहाल करने की घोषणा करने की गुहार लगाई है.

समिति की महिला सेल की चेयरपर्सन, वरिष्ठ नागरिक उषा किरण शर्मा और वरिष्ठ नागरिक सेल के संयोजक एमएल मोदी ने कहा है कि सरकार हर आयु वर्ग के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है. कोरोना काल से पहले वरिष्ठ नागरिकों को भी रेलवे किराए में काफी छूट मिलती थी लेकिन उसके बाद यह छूट बंद कर दी गई है इससे वरिष्ठ नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है. इसकी वजह से न तो सीनियर सिटिजन भारत भ्रमण पर कहीं जा रहे हैं और न ही किसी तीर्थ यात्रा पर.

अधिकांश बुजुर्गों को पेंशन नहीं, कैसे हो गुजारा
वरिष्‍ठ नागरिकों ने कहा कि अधिकांश बुजुर्गों को पेंशन भी नहीं मिल रही है. महंगाई की मार झेल रहे अपने बच्चों से भी वे कहीं आने-जाने, भारत भ्रमण या तीर्थ यात्रा पर भेजने के लिए नहीं कह सकते हैं. जब वर्तमान व पूर्व सांसदों को भी रेल किराए पर सब्सिडी के रूप में झूट मिल रही है तो वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली इस छूट व राहत को बोझ के रूप में क्यों देखा जा रहा है.

संसद की स्‍थाई समिति भी कर चुकी है सिफारिश
बता दें कि संसद से जुड़ी स्थाई समीति ने भी स्लीपर और थर्ड एसी में सफर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन टिकट में पहले से मिलती आ रही छूट को बहाल करने की सिफारिश की है. ऐसे में वरिष्‍ठ नागरिकों का पूछना है कि केंद्र सरकार इससे पीछे क्‍यों हट रही है.

Scroll to Top