34 गेंदों में पलट गया पूरा मैच ; SRH के खिलाफ ऐसे चित हुई वॉर्नर की टीम

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में डेविड वॉर्नर की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स को छठी हार का सामना करना पड़ा. 29 अप्रैल (शनिवार) को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को नौ रनों से हरा दिया. मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 197 रन बनाए थे. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम छह विकेट पर 188 रन ही बना सकी

34 गेंदों में ही बदल गया पूरा खेल

टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने एक समय 11.1 ओवरों में एक विकेट पर 112 रन बना लिए थे उस वक्त फिल साल्ट और मिचेल मार्श पूरी तरह सेट हो चुके थे और दोनों ने अर्धशतक भी पूरा कर लिया हुआ था इसके चलते ऐसा लग रहा था कि दिल्ली की टीम आसानी से लक्ष्य हासिल कर रहेगी लेकिन अगली 34 गेंदों में खेल पूरी तरह पलट गया और दिल्ली की टीम अंत में टारगेट तक भी नहीं पहुंच पाई. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *