ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मालदीव में तैनात भारतीय सैन्य कर्मियों का पहला जत्था भारत रवाना, राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की हुई जीत!

चीन के पिट्ठू मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू लगातार ही भारत विरोधी रुख अपनाए हुए हैं. मोइज्जू को अब इस राह में पहली जीत मिलती दिख रही है. मालदीव में तैनात भारतीय सैन्य कर्मियों का पहला जत्था वहां से भारत के लिए रवाना हो गया है. ये सैन्यकर्मी भारत द्वारा पड़ोसी द्वीपीय राष्ट्र को गिफ्ट दिए हेलीकॉप्टर का संचालन कर रहा था. हालांकि अब उन्होंने इसका संचालन भारतीय नागरिक दल को सौंप दिया है. समाचार एजेंसी पीटीआई ने मालदीव की स्थानीय मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (MNDF) के एक मीडिया अधिकारी ने बताया कि अड्डू शहर में तैनात लगभग 25 भारतीय सैनिक एक भारतीय नागरिक दल को हेलीकॉप्टर का संचालन सौंपने के बाद अब भारत वापस चले गए हैं. मालदीव से भारतीय सैन्य कर्मियों के पहले बैच की वापसी पर भारत के रक्षा मंत्रालय की ओर से तत्काल कोई पुष्टि नहीं की गई है.

एडीशन.एमवी समाचार पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, एमएनडीएफ अधिकारी ने बताया कि पहले बनी सहमति के अनुसार, भारतीय सैन्य टुकड़ियों ने 10 मार्च से पहले देश छोड़ दिया है. अब इन हेलीकॉप्टरों का संचालन भारत के सिविल एक्सपर्ट द्वारा किया जाएगा, जिन्हें खास इसी मकसद से मालदीव भेजा गया है. अधिकारी ने आगे कहा कि मालदीव में अन्य जगहों पर तैनात बाकी भारतीय सैन्यकर्मी भी 10 मई तक वापस चले जाएंगे.

बता दें कि मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को चीन समर्थक माना जाता है. मुइज्जू पिछले साल भारत विरोधी रुख के साथ सत्ता में आए थे और शपथ लेने के कुछ ही घंटों के भीतर उन्होंने भारत से हिंद महासागर में रणनीतिक रूप से स्थित द्वीपसमूह राष्ट्र से अपने कर्मियों को हटाने की मांग की थी.

वहीं भारत इस शर्त पर मालदीव से अपने सैनिकों को हटाने पर सहमत हुआ था कि विमान को संचालित करने के लिए सैन्य उपस्थिति के बराबर संख्या में अपने नागरिकों को लाया जाएगा. हालांकि मुइज्जू ने पिछले हफ्ते कहा था कि कोई भी भारतीय सैन्यकर्मी, चाहे वह सैन्य कपड़ों में हो या नागरिक कपड़ों में… 10 मई के बाद उनके देश के अंदर नहीं रहेंगे.

Scroll to Top