ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गोरखनाथ मंदिर से निकली सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ की भव्य व‍िजय शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

गोरखपुर  (मानवीय सोच)  गोरक्षपीठाधीश्‍वर व मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ की भव्‍य व‍िजय शोभायात्रा सोमवार को गोरखनाथ मंद‍िर से निकली। श्रद्धालुओं का उत्‍साह चरम पर है। चारो तरफ केसरिया झंडे लहरा रहे हैं। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं। 

रामलीला मैदान तक जाएगी शोभायात्रा

गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ विजय रथ पर सवार होकर तुरही, नगाड़े व बैंड बाजे की धुन के बीच गोरखनाथ मंद‍िर से शोभायात्रा न‍िकली। शोभायात्रा गोरखनाथ मंद‍िर से करीब एक क‍िलोमीटर दूर पहले मानसरोवर मंदिर और फिर रामलीला मैदान पहुंचेगी। यहां रामलीला के मंच से मुख्यमंत्री का विजयदशमी के महत्व पर संबोधन भी होगा। शोभायात्रा की प्रक्रिया सम्पन्न होने बाद शाम को प्रसाद वितरण व अतिथि भोज कार्यक्रम मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति भवन परिसर में आयोजित हाेगा। इसमें सर्वसमाज के लोग शामिल होंगे।

दंडाध‍िकारी की भूम‍िका में आए गोरक्षपीठाधीश्‍वर

इसके पूर्व सोमवार की देर रात गोरखनाथ मंद‍िर में परंपरागत पात्र पूजा हुई। इसमें संत जन पात्र देवता के रूप में गोरक्षपीठाधीश्वर की पूजा की। इसके बाद अखिल भारतवर्षीय अवधूत भेष बारह पंथ योगी महासभा के अध्यक्ष के अधिकार से दंडाधिकारी की भूमिका में गोरक्षपीठाधीश्वर संतों के विवाद का निस्तारण क‍िया।

तिलक लगाकर भक्तों ने ल‍िया गोरक्षपीठाधीश्वर का आशीर्वाद

शोभायात्रा से पहले गोरखनाथ मंद‍िर में तिलकोत्सव कार्यक्रम में भक्तों ने गोरक्षपीठाधीश्‍वर योगी आद‍ित्‍यनाथ को तिलक लगाकर उनसे आशीर्वाद ल‍िया। इसके पूर्व योगी आद‍ित्‍यनाथ ने गोरखनाथ मंद‍िर में आदिशक्ति की उपासना की। परंपरा के निर्वहन के लिए रविवार की शाम से वह मंदिर में उपासनारत हैं। रविवार को उन्होंने अष्टमी तिथि के मान में महानिशा पूजा की और सोमवार को उन्होंने आदिशक्ति के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना की।

कन्‍या पूजन कर क‍िया अनुष्‍ठान

इसके पूर्व सोमवार की सुबह गोरखनाथ मंद‍िर में कन्या पूजन का अनुष्ठान हुआ। इसमें परंपरा के अनुसार योगी ने मां दुर्गा के सभी नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कुंवारी कन्याओं और एक बटुक भैरव का पांव पखारकर पूजा क‍िया और उन्हें अपने हाथ से भोजन कराया। उन्‍होंने कन्‍याओं की आरती उतारी और उन्‍हें दक्ष‍िणा भी द‍िया।

Scroll to Top