ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रिश्तों का कत्ल: पोते ने दादी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला

लखनऊ  (मानवीय सोच)   निगोहां थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में नशेड़ी पोते पे रुपयों की मांग पूरी न करने पर दादी पर कुल्हाड़ी से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

आरोपी बेटा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मौके से भाग निकला।  करनपुर गांव के रहने वाले सुरेश कुमार अपनी मां शीतला देवी (68) के साथ गांव के बाहर सड़क किनारे मकान में रहते थे। सुरेश का बेटा अनीस रावत नशे का आदी था। जो आए दिन अपने माता-पिता व दादी से झगड़ा करता रहता था।

रविवार देर शाम अनीस शराब के नशे में घर आया और अपनी दादी से रुपयों की मांग करने लगा। रुपये न देने पर वह गाली गलौज करने लगा जिसका विरोध करने पर पिता और दादी से मारपीट शुरू कर दी और इस बीच घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर दादी के सिर पर कई वार कर दिए। बचाने दौड़े पिता को भी पिता पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद अनीस अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मौके से भाग निकला। घायलावस्था में पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सीएससी मोहनलालगंज भेजा जहां से दादी को ट्रामा सेंटर भेजा गया। जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद पिता घर आ गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अनीस पहले भी शराब तस्करी व बलात्कार के मामले में जेल जा चुका है।

Scroll to Top