ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पाकिस्तान में अहमदियों की कब्र से भी छेड़छाड़ : भड़के कट्टरपंथी; मरहूमों को भी नहीं छोड़ा

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)   पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अहमदिया समुदाय के लोगों की कब्रों से बेअदबी का मामला सामने आया है। इन कब्रों में इस्लामिक प्रतीकों का इस्तेमाल किया गया था, जिससे कट्टरपंथी भड़के हुए थे। इसी के चलते कट्टरपंथी तत्वों ने 16 कब्रों से बेअदबी की है। यह घटना लाहौर से 150 किलोमीटर दूर फैसलाबाद जिले में स्थित आरबी मानावाला इलाके में हुई है। अहमदिया समुदाय के कब्रिस्तान में बनी कई कब्रों पर इस्लामिक आयतें लिखी थीं, जिस पर कट्टरपंथियों को आपत्ति थी। मरहूमों की कब्रों से भी इस तरह कट्टरपंथियों की बेअदबी ने अल्पसंख्यक समुदाय की चिंताओं को बढ़ा दिया है।

अहमदिया समुदाय के लोग भले ही खुद को इस्लाम का ही अनुयायी मानते हैं, लेकिन पाकिस्तान में मुस्लिम उन्हें खुद से अलग मानते हैं। हिंदू, ईसाई और अन्य धर्म के लोगों को जिस तरह पाकिस्तान में भेदभाव का सामना करना पड़ता है, ऐसे ही कुछ हालात अहमदिया समुदाय के लोगों के लिए भी हैं। अहमदिया जमात के पंजाब के प्रवक्ता आमिर महमूद ने बुधवार को बताया कि फैसलाबाद जिले के चक 203 आरबी मानावाला में एक कब्रिस्तान में कुछ अज्ञात लोगों ने अहमदी समुदाय की 16 कब्रों से बेअदबी की। समुदाय के क्रबिस्तान की कई कब्रों पर लगे पत्थरों पर आयतें लिखी थीं।

पाकिस्तान में इस साल 185 कब्रों से की जा चुकी है बेअदबी

महमूद ने कहा कि यह कब्रिस्तान 75 साल पुराना है और इससे पहले ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र के मुस्लिम मौलवी अहमदिया समुदाय के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं और इसी वजह से कट्टरपंथियों ने समुदाय की कब्रों से बेअदबी की है। उन्होंने कहा, ‘इस हरकत से मृतकों के परिजन काफी दुखी हैं और उन्हें सरकार से ही इंसाफ की आस है। यह कृत्य न सिर्फ गैरकानूनी है बल्कि साफतौर से सभी मानवीय मूल्यों के खिलाफ भी है।’ पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में पूर्व में भी अहमदिया समुदाय के सदस्यों की कब्रों को कट्टरपंथियों द्वारा निशाना बनाया गया है। महमूद के मुताबिक, सिर्फ इस साल ही 185 कब्रों से बेअदबी की जा चुकी है।

1974 में अहमदियों को पाकिस्तान में घोषित किया गया था गैर-मुस्लिम

उन्होंने कहा कि लगातार उत्पीड़न होना बताता है कि पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय की क्या स्थिति है। पाकिस्तान की संसद ने 1974 में अहमदी समुदाय को गैर मुस्लिम घोषित कर दिया था। एक दशक बाद समुदाय पर खुद को मुस्लिम कहने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। उनपर उपदेश देने और हज व उमरा के लिए सऊदी अरब जाने पर भी रोक है। पाकिस्तान की 22 करोड़ की आबादी में से करीब एक करोड़ लोग गैर मुस्लिम हैं।

Scroll to Top