ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, मौके पर मिला बारूद ; पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन

उदयपुर  (मानवीय सोच) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 13 दिन पहले शुरू हुए उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे लाइन पर शनिवार रात ब्लास्ट होने से दहशत का माहौल बन गया। प्रथम दृष्टया रेलवे ट्रैक को उखाड़ने के प्रयास में ब्लास्ट किया गया है और मौके पर बारूद भी मिला है। दरअसल घटनास्थल के आसपास माइनिंग एरिया भी है। पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल के दोनों ओर से ट्रेन की आवाजही बंद है। 

स्थानीय ग्रामीणों की सजगता से इस नए रूट पर बड़ा हादसा टल गया। सूत्रों के मुताबिक घटना शनिवार देर रात सलूम्बर मार्ग पर केवड़े की नाल में ओढ़ा रेलवे पुल की है। यहां गत रात 10 बजे ग्रामीणों को आसपास धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके बाद कुछ युवा तुरंत पटरी पर पहुंचे। वहां कि हालत सभी देख दंग रह गए। उन्होंने बताया कि रेलवे लाइन पर बारूद पड़ा था। ऐसा लगता है जैसे रेलवे पुल को उड़ाने की साजिश की गई है। 

पटरियां कई जगह से टूट चुकी हैं। पुल पर लाइन से नट-बोल्ट भी गायब मिले। ट्रैक पर लोहे की पतली चादर भी उखड़ी हुई मिली। उदयपुर के पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एफएसएल टीम मौके पर है। जांच के बाद ही सही स्थिति का पता लग पाएगा। रेलवे अजमेर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक चौहान ने बताया कि घटना हुई है। जांच जारी है। घटनास्थल के दोनों ओर ट्रेनों को रोक दिया गया है।

रेलवे ने ट्रेन का संचालन रोका

चौहान ने बताया कि रेलवे द्वारा लाइन को सही करने का काम जारी है। फिलहाल अहमदाबाद असारवा ट्रेन डूंगरपुर से असारवा तक ही संचालित होगी। उदयपुर-असारवा ट्रेन रोज शाम 5 बजे रवाना होती है। जो रात 11 बजे आसरवा पहुंचती है। इसी तरह असारवा-उदयपुर रोज सुबह 6:30 बजे रवाना होकर दोपहर 12:30 उदयपुर सिटी स्टेशन पहुंचती है।

Scroll to Top