हाईकोर्ट ने सपा विधायक की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

लखनऊ  (मानवीय सोच)  इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अलाया अपार्टमेंट हादसे में अभियुक्त बनाए गए सपा विधायक शाहिद मंजूर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। मामले में सपा विधायक को अभियुक्त बनाया गया था।

हजरतगंज के वजीर हसन रोड पर स्थित पांच मंजिला अपार्टमेंट भरभराकर ढह गया था। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी।

मामले में इमारत के मालिक शाहिद मंजूर ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को कोर्ट में चुनौती दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *