ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बच्चे को गोद में लेकर आईएएस अधिकारी ने दी स्पीच, लेकिन छिड़ गई बहस

तिरुवनंतपुरम  (मानवीय सोच)   अपने बच्चे को गोद में लेकर स्पीच देने वाली केरल की आईएएस अधिकारी विवादों में आ गई हैं। कई तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि क्या एक महिला आईएएस अधिकारी के लिए अपने बच्चे को एक सार्वजनिक समारोह में लाना और उसे गोद में लिए हुए सभा को संबोधित करना उचित है? मामला केरल के पथानामथिट्टा जिले का है। जिले की कलेक्टर दिव्या एस अय्यर एक निजी फिल्म समारोह के समापन समारोह में अपने बेटे को लेकर आई थीं। इस दौरान उन्होंने अपने साढ़े तीन साल के बच्चे को गोद में लेकर भाषण भी दिया। लेकिन अब इस मामले को लेकर ऑनलाइन बहस हो रही है।

जहां आलोचक इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह ‘उचित’ है तो वहीं, उनके पति सहित कई लोग अय्यर का समर्थन कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि महिलाएं अपने जीवन में कई भूमिकाओं को निभाती हैं और अपने बच्चों के साथ अपने पल बिताने का उनका पूरा अधिकार है। अदूर के छठे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के आयोजकों में से एक, राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष, चिट्टयम गोपकुमार ने 30 अक्टूबर को तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन समारोह का एक वीडियो अपने फेसबुक पर शेयर किया था। इस वीडियो में अपने बेटे को गोद में लिए कलेक्टर स्पीच दे रही थीं। जिसके बाद इस घटना ने विवाद खड़ा कर दिया। 

हालांकि बाद में उन्होंने अपने FB हैंडल से वीडियो को डिलीट कर दिया। वीडियो में, आईएएस अधिकारी अय्यर को अपने बच्चे के साथ मंच पर बैठे, उसे गले लगाते और बाद में भाषण देने के लिए उसे गोद में लेते देखा जा सकता है। बड़ी संख्या में लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि यह कृत्य एक उच्च पदस्थ अधिकारी के लिए अनुचित था, लेकिन कई अन्य लोगों ने कलेक्टर के समर्थन में आवाज उठाई और न्यूजीलैंड की प्रधान मंत्री जैसिंडा अर्डर्न का उदाहरण दिया। जैसिंडा अर्डर्न ने 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपनी तीन महीने की बेटी को लाकर इतिहास रच दिया था। जब अर्डर्न ने संयुक्त राष्ट्र में एक शांति शिखर सम्मेलन में अपना भाषण दिया, तो वहीं उनके साथी क्लार्क गेफोर्ड ने बच्ची को अपनी गोद में ले रखा था, जिससे दुनिया भर में सुर्खियां बनीं।

इस घटना को लेकर आईएएस अधिकारी अय्यर की आलोचना होने पर, उनके पति केएस सबरीनाधन, पूर्व विधायक और युवा कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष उनके समर्थन में उतरे हैं।  अपनी पत्नी का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि वह बच्चे को अपने साथ ले गई क्योंकि यह छुट्टी थी और विशुद्ध रूप से अनौपचारिक था समारोह था। 

गुरुवार को एक फेसबुक पोस्ट में, उन्होंने कहा कि अय्यर एक प्रतिबद्ध अधिकारी हैं, जो आधिकारिक उद्देश्यों के लिए अपने सप्ताह के दिनों में पूरी तरह से समर्पित रहती हैं, लेकिन यात्रा, बैठकों और अन्य कार्यक्रमों से बचकर अपने बेटे के साथ रविवार का दिन बिताने की कोशिश करती हैं। हालांकि, कुछ परिस्थितियों के चलते कुछ समारोहों को टाला नहीं जा सकता था और ऐसी स्थितियों में वह आयोजकों को पहले से ही सूचित कर देती हैं कि वह अपने बेटे के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगी।

Scroll to Top