ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी दिवस से बदली प्रदेश की पहचान ; एक्सपोर्ट हब के रूप में उभरा उत्तर प्रदेश

लखनऊ  (मानवीय सोच)  अवध शिल्प ग्राम में उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष्य में आज से तीन दिवसीय उत्सव का प्रारंभ हो गया है। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों के गणमान्य लोग मौजूद हैं। उत्सव में शिल्प मेला, प्रदर्शनियां, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उत्सव में मशहूर गायक कैलाश खैर, निरहुआ और भक्ति गायक कन्हैया मित्तल के गीत भी गूंजेंगे।

इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस मनाने की शुरुआत 2017 में प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनने के बाद से हुई। इस आयोजन से यूपी की सही तस्वीर उभरकर सामने आ रही है। पिछले पांच वर्षों की विकास यात्रा में यूपी की पहचान बदली है। 2017 के पहले प्रदेश दंगों के प्रदेश के रूप में जाना जाता था। अब प्रदेश की पहचान एक्सपोर्ट प्रदेश के रूप में हो रही है।

मंगलवार सुबह राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान एवं खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
मंगलवार दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक उत्तर प्रदेश की विभिन्न बोलियों पर आधारित कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही भक्ति संगीत का आयोजन होगा, जिसमें कन्हैया मित्तल शामिल होंगे। 

दूसरे दिन, बुधवार को दूसरे राज्यों के कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति, मोटा अनाज पर गोष्ठी, एसएसएमई, नई पयर्टन नीति, एग्रो एवं रूरल ईको टूरिज्म पर सेमिनार होगा। भोजपुरी सांस्कृतिक संध्या भी आयोजित की जाएगी, जिसमें मशहूर लोक गायक दिनेश लाल निरहुआ शामिल होंगे। तीसरे दिन बृहस्पतिवार शाम सात से 8.30 बजे तक प्रमाण पत्र वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। समापन अवसर पर प्रख्यात गायक कैलाश खेर सूफी गायन पेश करेंगे।

Scroll to Top