बन गई शहर की नई सरकार, महापौर और पार्षदों ने ली शपथ

लखनऊ (मानवीय सोच)  नई महापौर सुषमा खर्कवाल एक नई सोच केसाथ काम करेंगी। जिसमें स्वच्छता, सिंगल यूज प्लास्टिक का निषेध, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा और स्वास्थ्य शामिल है। शहर को विकास के रास्ते पर देश में एक नई पचाहन देंगी लेकिन इसके लिए सभी पार्षदों, अधिकारियों के साथ ही जनता का सहयोग चाहिए। यह बातें उन्होंने शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में महापौर पद की शपथ ग्रहण करने केबाद कहीं।

इससे पहले महापौर को मंडलायुक्त रोशन जैकब ने और पार्षदों को महापौर ने शपथ दिलाई। जिसके बाद विधिवत शहर की नई सरकार का गठन हो गया और बीस जनवरी से चल रहा प्रशासक काल समाप्त हो गया। महापौर के शपथ लेने के बाद नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने उनको शक्ति का प्रतीक चांदी की गदा भी सौंपी। इस मौकेपर पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, पूर्व महापौर संयुक्ता भटिया, विधायक गोपाल टंडन, नीरज बोरा,योगेश शुक्ला, एमएलसी मुकेश शर्मा, पूर्व आईएस दिवाकर त्रिपाठी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *