ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सरोजनीनगर की युवती का अपहरण कर बदमाशों ने मांगे 10 लाख रुपये

लखनऊ (मानवीय सोच) सरोजनीनगर इलाके के मकदूमपुर बदालीखेड़ा निवासी प्राची तिवारी का अपहरण हो गया है। अगवा करने वाले बदमाशों ने परिजनों से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक युवती बुधवार दोपहर से ही लापता है। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है।

मकदूमनगर बदालीखेड़ा निवासी सुनील कुमार तिवारी दुकान में काम करते है। उनकी बेटी प्राची तिवारी पराग चौराहे पर स्थित एक डेंटल क्लीनिक पर काम करती है। बुधवार दोपहर से वह लापता है। देर रात तक उसका मोबाइल बंद आ रहा था। क्लीनिक पर पता किया तो वहां के कर्मचारियों ने बताया कि वह दोपहर में ही घर जाने के लिए निकल गई थी। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला तो पिता ने सरोजनीनगर थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

व्हाट्सएप काल कर मांगी फिरौती
प्राची के भाई प्रणय तिवारी के मुताबिक कल दोपहर को प्राची का कॉल आया था। उसने 18 हजार रुपये खाते में जमा कराने को कहे। जो खाते में जमा कराया। फिर देर शाम से मोबाइल बंद आने लगा। इस पर क्लीनिक पर गए। वह वहां नहीं मिली तो कई रिश्तेदारों व परिचितों के घर तलाशा गया। सुबह मेरे मोबाइल पर प्राची के नंबर से व्हाट्सएप काल आया। कॉल करने वाले ने अपहरण की बात कही। वहीं प्राची को मुक्त कराने के लिए 10 लाख रुपये मांगे।

कॉल आने पर पहली आवाज उनकी बहन प्राची की थी। उसने खुद बताया कि मेरे गले पर चाकू रखा गया है। मुझे अगवा किया गया है। भाई के मुताबिक इसके बाद मां और उसके मोबाइल पर तीन चार कॉल आ चुकी हैं। एसीपी कृष्णानगर अरविंद कुमार वर्मा के मुताबिक प्राची के पिता सुनील ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Scroll to Top