विधायक ने कॉलोनी के बाहर लगवाया था नाम लिखा हुआ बोर्ड ; उखाड़कर कूड़ेदान में फेंका, केस दर्ज

आगरा: (मानवीय सोच) छावनी विधानसभा क्षेत्र से दो बार के विधायक रहे डॉ. जीएस धर्मेश का नाम लिखा बोर्ड उन्हीं की कालोनी में रहने वाले एक कारोबारी ने उखाड़कर कूड़ेदान में फिकवा दिया है। इसकी जानकारी जब विधायक को हुई तो उन्होंने कारोबारी पर प्रोटोकॉल के उल्लघंन का केस दर्ज करवाया है। विधायक ने कहा कि कारोबारी की प्रॉपर्टी पर मेरा बोर्ड नहीं लगा था।

थाना सदर क्षेत्र के ग्वालियर रोड डिफेंस एस्टेट में छावनी क्षेत्र के विधायक डॉ. जीएस धर्मेश रहते हैं। उनके निवास को दर्शाने के लिए एक ऐरो लगा बोर्ड विधायक ने लगवाया था। सड़क के किनारे पानी की टंकी के पास उनका बोर्ड लगा था। जिसे डिफेंस एस्टेट में रहने वाले कारोबारी संजय सचदेवा ने उखाड़कर खुर्द बुर्द कर दिया और उसे कूड़ेदान में फिकवा दिया है। विधायक ने आरोप लगाया है कि कारोबारी ने ऐसा द्वेषपूर्ण भावना के साथ किया है।

बोर्ड उखाड़कर खिंचवा दिए हैं तार
बीजेपी विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने कहा कि उनका बोर्ड काफी समय ये सड़क किनारे लगा हुआ है। बोर्ड सार्वजनिक प्रॉपर्टी में लगा था। कारोबारी संजय सचदेवा ने उनका बोर्ड कई दिनों पहले उखाड़ दिया था। जिसकी जानकारी उन्हें 4-5 दिन बाद हुई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *