महिला से सरेराह गुंडागर्दी करते दिखा मनसे नेता, थप्पड़ मारकर दिया धक्का

मुंबई (मानवीय सोच) सड़कों पर सरेराह राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) कार्यकर्ताओं ने महिला के साथ बदसलूकी की। आरोप है कि दुकान पर खंभा लगाने पर बुजुर्ग महिला के साथ मनसे नेता ने न सिर्फ धक्का मुक्की की। बल्कि थप्पड़ भी मारा। बताया जा रहा है कि महिला प्रकाश देवी ने बीते 28 अगस्त को विनोद अर्गिल के नेतृत्व में मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा प्रचार बोर्ड के लिए एक पोल लगाने पर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने महिला से बदसलूकी की और थप्पड़ मारा।

खुद को कांग्रेस नेता बताने वाली महिला कमलप्रीत कौर द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो में मनसे नेता पर महिला को थप्पड़ और धक्का मारने का आरोप है। महिला से बदसलूकी करने वाले शख्स का नाम विनोद अर्गिल बताया जा रहा है। दिख रहा है कि मौके पर मौजूद लोग उसे पीछे की तरफ खींच रहे हैं। इस दौरान उसकी प्रकाश देवी से उसकी बहस हो रही है। इस बीच महिला आगे बढ़ती है तो गुस्से में वह शख्स महिला को थप्पड़ मारकर धक्का दे देता है। वीडियो क्लिप 80 सैकेंड की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि मंदिर के लिए मशहूर मुंबा देवी इलाके में मनसे पार्टी कार्यकर्ता बांस के खंभे लगा रहे थे, लेकिन प्रकाश देवी ने उनसे कहा कि वे उसकी दुकान के सामने एक भी खंभा न लगाएं। जिसके बाद महिला के साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि गाली-गलौज भी हुई।

उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मारपीट के तीन दिन बाद 31 अगस्त को शिकायत करने के बाद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि महिला का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया है और अब जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अभी तक मामले में मनसे की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *