बस्ती के किसानों पर आफत बनकर टुटा अप्रैल का महीना,

बस्ती (मानवीय सोच) अप्रैल का महीना बस्ती जिले के किसानों के ऊपर आफत बनकर टूटा है. पहले जहां बेमौसम बारिश ने गेहूं की फसल को चौपट कर दी. वहीं, अब कहीं-कहीं बिजली ने पूरी फसल को जलाकर राख कर दिया है. जिले में आए दिन बिजली की वजह से सैकड़ों बीघे गेहूं की फसल जल कर राख हो रही है.

गर्मी का मौसम और खेतों में पक कर खड़ी गेहूं की फसल ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. आग की घटनाओं से आए दिन बड़े पैमाने पर गेहूं की खड़ी फसल जल कर राख हो रही है. इन दिनों 41 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान भी आग में घी का काम कर रहा है.

एक हज़ार बीघा गेहूं हो चुका है राख
बस्ती जनपद में अप्रैल महीने में ही किसानों की लगभग एक हजार बीघा गेहूं जल कल राख हो चुका है. ऐसा कोई दिन नहीं जाता जिस दिन यहां पर दो दर्जन से भी अधिक आगजनी की घटना न हो रही हो. आगजनी की घटना से पीड़ित रूधौली तहसील क्षेत्र निवासी किसान मनोज सिंह ने बताया कि आग लगने से उनकी भी 25 बीघे गेहूं का फ़सल जल चुका है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *