सांसद ने सपा पर साधा निशाना, बोले-शिवपाल की जांच हुई तो जेल चले जाएंगे

इटावा  (मानवीय सोच) सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले शिवपाल सिंह यादव पर इटावा सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि शिवपाल की जांच हुई तो जेल चले जाएंगे। उन्होंने क्या किया है सबको पता है। इसलिए भ्रष्टाचार पर न बोले तो बेहतर होगा।

सांसद बोले- सपा के अधूरे पुलों को पूरा कराया
जनपद की एक साल की उपलब्धि पर कहा कि सपा सरकार के यमुना नदी के तीन अधूरे पुलों का पूरा कराया गया। चंबल एक्सप्रेसवे उदी-कामेत मार्ग स्वीकृत हुआ है। कंधेसी पचार यमुना पुल अधूरा पुल निमार्ण कार्य पूरा कराया जा रहा। भरथना-बिधूना सिंगल मार्ग का चौड़ीकरण हो रहा है।
जल्द शुरू होंगी ये योजनाएं और निर्माण कार्य
उन्होंने बताया कि इटावा में प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान की निधि के लाभार्थियों की एक बड़ी संख्या है। जल्द ही रामनगर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। छह महीने के अंदर पासपोर्ट कार्यालय शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *