IPS राजीव कृष्ण जी बने उत्तर प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक। 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को नया कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया है। राजीव कृष्ण को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के विश्वसनीय अधिकारियों में गिना जाता है। इस समय श्री राजीव कृष्ण जी डीजी विजिलेंस और पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष हैं। राजीव कृष्ण की मूल रूप से गौतम बुद्ध नगर के निवासी हैं, और उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन से इंजीनियरिंग की है। उन्हें दो बार राष्ट्रपति का भी मिल चुका है।

