ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सजा रह गया मंडप: बरात की जगह आई दूल्हे समेत पांच लोगों की मौत की खबर

शाहजहांपुर (मानवीय सोच) कांट थाना क्षेत्र के गांव अभायन में रमेश कुमार के घर में शुक्रवार रात बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दूल्हे समेत पांच लोगों की मौत की खबर आने के बाद रमेश और उनकी बेटी की आंखों से आंसू नहीं थम रहे हैं। जिस घर में शुक्रवार शाम तक मंगलगीत गूंज रहे थे, वहां अब सिसकियां सुनाई दे रही हैं। हरदोई जिले में हुए हादसे से हर कोई स्तब्ध है। 

रमेश की बेटी की बरात हरदोई जिले के थाना हरपालपुर के गांव कुड़हा से आनी थी। शादी की सारी तैयारी पूरी हो चुकी थी। रात साढ़े नौ बजे हादसे में दूल्हे समेत पांच लोगों की मौत की खबर आने के बाद मातमी सन्नाटा पसर गया। उनके दरवाजे पर लोगों की भीड़ लग गई। गांव वाले परिवार को ढांढस बंधा रहे थे। मां अनीता, भाई धर्मवीर और चार बहनों का रो रोकर बुरा हाल था। 

पिता रमेश के मुताबिक शाम छह बजे घर से बरात निकलने की जानकारी हुई थी। इसके बाद हादसे की सूचना मिली तो सब खत्म हो गया। बता दें कि हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को बोलेरो और ट्रैक्टर की टक्कर में दूल्हा समेत पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही दूल्हा और दुल्हन पक्षों के परिवारों में कोहराम मच गया।

Scroll to Top