ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सर्वदलीय बैठक खत्म, कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

यूपी (मानवीय सोच)  विधानमंडल के सोमवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र में विपक्ष कानून-व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर रहेगा। सपा, बसपा व कांग्रेस ने हाल ही में लखीमपुर खीरी, गोंडा समेत अन्य जिलों में हुई घटनाओं को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी की है। विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न की घटनाओं में वृद्धि, किसानों की समस्याओं, संविधान की अनदेखी आदि का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाएगा। सत्र को लेकर रविवार को सर्वदलीय बैठक हुई। सर्वदलीय बैठक में सपा नेताओं और आजम खां के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमों की जांच कराने का अनुरोध किया गया है।

विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक मनोज कुमार पांडेय का कहना है कि कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर सरकार लगातार फेल हो रही है। प्रदेश में आपराधिक  घटनाएं खास तौर पर महिला उत्पीड़न के मामलों में इजाफा हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों का अलग-अलग तरीके से उत्पीड़न हो रहा है। महंगाई ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। सरकार ने जनता से किए गए वादे पूरे नहीं किए हैं। विकास पूरी तरह से ठप हो गया है। 

उन्होंने कहा कि विपक्ष जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में जोरदार तरीके से उठाएगा। कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी का कहना है कि सदन में कानून-व्यवस्था, महंगाई, महिला उत्पीड़न, सूखे के कारण परेशान किसानों के मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे। उधर, बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह कहते हैं कि इस समय कानून-व्यवस्था बड़ा मुद्दा है। लखीमपुर प्रकरण सबने देख ही लिया। इसके अलावा महंगाई से जनता की हालत खराब है। ये मुद्दे सदन में उठाए जाएंगे। 

Scroll to Top