लखनऊवासियों को जल्‍द मिलने जा रही एक और अस्पताल की सौगात

लखनऊ  (मानवीय सोच)  लखनऊवासियों को अगले महीने से एक बड़े अस्पताल की सौगात मिलने जा रही है. बता दें कि टुड़ियागंज का राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय बनकर तैयार हो गया है. इस महीने के अंत तक इस अस्पताल को यहां के प्रबंधन को सौंप दिया जाएगा. हैंडओवर होते ही यह अस्पताल पूरी तरह से चालू कर दिया जाएगा. फिलहाल इस अस्पताल में अभी ग्राउंड फ्लोर पर मरीजों की ओपीडी चल रही है. इसके साथ ही पंजीकरण और दवाई भी बांटी जा रही हैं.

राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के अधीक्षक और प्रधानाचार्य प्रोफेसर प्रकाश चंद्र सक्सेना ने बताया कि नई इमारत बनकर तैयार है. हैंडओवर की स्थिति में है. इस महीने के अंत तक हैंडओवर हो जाएगी. अभी यहां पर मरीजों को ओपीडी में चिकित्सक सलाह और इलाज की सुविधा मुहैया कराई जा रही है. इसके अलावा गठिया रोग विभाग है. दवा बांटी जा रही है और पर्चा बनाया जा रहा है. इमरजेंसी में मरीजों को भर्ती भी किया जा रहा है. जब बिल्डिंग हैंडओवर हो जाएगी तो यहां पर मरीजों को प्राइवेट वार्ड के साथ ही जनरल वार्ड की भी सुविधा प्रदान की जाएगी. इसके अलावा यहां पर एक पंचकर्म सेंटर भी बन रहा है, जिसके बनने के बाद पंचकर्म की सुविधा भी मरीजों को मिलने लग जाएगी. उन्होंने बताया कि अभी यहां पर जांच इलाज के लिए 450 से लेकर 500 मरीज प्रतिदिन आते हैं. इन मरीजों के लिए 54 चिकित्सक हैं.

63 करोड़ की लागत से बना है अस्पताल
यह पूरा अस्पताल 63 करोड़ की लागत से बनाया गया है, ताकि मरीजों को बेहतर जांच इलाज की सुविधा मिल सके. एक प्राइवेट अस्पताल की तरह यहां पर साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *