सहारनपुर : (मानवीय सोच) भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हमला करने वाले चारों आरोपियों को कैमरे के सामने लाकर पुलिस ने वारदात का खुलासा कर दिया है। डीआईजी अजय साहनी ने बताया कि पकड़े गए चारों हमलावरों ने चंद्रशेखर द्वारा दिल्ली व अन्य स्थानों पर लगातार दिए बयान से आहत होकर हमला किया था।
डीआईजी के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि 28 जून 2023 की सुबह हम विक्की (करनाल) को मेरठ से लेकर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में रोहाना कला टोल के पास खाने के लिए ढाबे पर रुके। उस समय हमने वहां पर काफी भीड़ एकत्र होती देखी तो पता चला कि चंद्रशेखर आजाद अपने समर्थकों के साथ इसी मार्ग से देवबंद में किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा है।
