नई दिल्ली (मानवीय सोच) कर्मचारी चयन आयोग ने कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा-2021 (टीयर-II) की आंसर की जारी कर दी हैं। जिन अभ्यर्थियों ने एसएससी सीजीएल परीक्षा में भाग लिया हो वे अपनी आंसर की आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। सीजीएल आंसर की का लिंक 29.08.2022 को शाम 6 बजे से 02.09.2022 को शाम 6 बजे तक ही उपलब्ध रहेगा।
आयोग ने कहा कि एसएससी सीजीएल 2021 की टीयर-II आंसर की 24 अगस्त 2022 को ही जारी कर दी गई थीं लेकिन तकनीकी कारणों से लिंक डिएक्टीवेट कर दिया गया था। आपत्ति दर्ज कराने का लिंक भी डिएक्टीवेट कर दिया गया था।
आंसर की डाउनलोड करने के साथ ही अभ्यर्थी अब विसंगतिपूर्ण उत्तर और प्रश्नों पर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए 100 रुपए प्रति प्रश्न/उत्तर के हिसाब से शुल्क भी जमा कराना होगा। 2 सितंबर को शाम 6 बजे के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
इसके साथ ही अभ्यर्थी अपनी परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट भी नियत समय तक डाउनलोड कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद रिस्पॉन्स शीट का लिंक भी एक्टिव नहीं रहेगा।
