एक ही सांप ने एक ही आदमी को 6 दिन में दो बार डसा ; दूसरी बार में हुई पीड़ित की मृत्यु

जैसलमेर : (मानवीय सोच)  कुदरत के खेल भी काफी निराले हैं. अब इसे दुर्भाग्य कहें या फिर एक सांप का कोई पुराना बदला, क्योंकि एक जहरीले सांप ने एक ही शख्स को 6 दिन के भीतर दो बार डसा. पहली बार में सांप के जहर से शख्स बच गया. लेकिन दूसरी बार में इलाज के दौरान पीड़ित की मृत्यु हो गई. यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. उधर, मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है.

जैसलमेर के फलसूंड थाना इलाके की यह अजीबो-गरीब घटना है. मेहरानगढ़ गांव के करमावली की ढाणी में जासब खान (44 साल) को करीब एक सप्ताह पहले सांप ने काटा था. पोकरण में चार दिन इलाज कराने के बाद जब घर लौटा तो जैसे सांप उसका इंतजार ही कर रहा था लौटने पर सांप ने एक दिन बाद ही फिर उसे डस लिया. फिर से पीड़ित को उपचार के लिए जोधपुर के अस्पताल ले जाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *