लखनऊ (मानवीय सोच) ऊर्जा विभाग में 14 निदेशकों की चयन प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायतें मिलने पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने यह कार्रवाई की है। ऐसे में पावर कॉरपोरेशन के अफसरों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
उप्र. पावर कॉरपोरेशन, पावर ट्रांसमिशन, राज्य विद्युत उत्पादन निगम एवं सहयोगी वितरण कंपनियों में निदेशकों के 14 पदों के लिए 16 अक्तूबर, 2022 में चयन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके लिए वरिष्ठ अभियंताओं ने साक्षात्कार दिए। पर नामों की घोषणा से पहले ही मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री को साक्षात्कार में बुलाए गए अभियंताओं की शिकायतें मिलीं। जांच हुई तो अंतिम चयन सूची में शामिल कई की शिकायतें सही पाईं गईं। चयन प्रक्रिया में भी गड़बड़ी मिली।
दोषियों पर जिम्मेदारी तय
प्रकरण में ऊर्जा मंत्री ने अपर मुख्य सचिव ऊर्जा से जवाब मांगा था। पूछा था कि चयन समिति के सामने उपस्थित हुए अभ्यार्थियों में कितने अधिकारी ऐसे हैं, जिन्हें साक्षात्कार के लिए नहीं बुलाया गया। साक्षात्कार के लिए नहीं बुलाए गए लोगों की वजह भी पूछी गई थी।
