यूपी में पसीना छुड़ाने वाली गर्मी की आहट, लखनऊ में निकली तेज धूप

लखनऊ: (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश सहित समूचा उत्तर भारत फरवरी महीने में ही गर्मी का एहसास ले रहा है। आलम यह है कि हल्की सर्दी केवल सुबह और रात के वक्त ही सिमटकर रह गई है। अब लोग गर्म कपड़े उतारकर गर्मियों के कपड़े पहनने लगे हैं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में और भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी हिस्से तक हवा का असर कम हो गया है और मौसम शुष्क होता जा रहा है। यहां पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। अगले दो दिनों के अंदर प्रदेश में तापमान का स्तर 35 डिग्री को पार कर सकता है। रात में समय अधिकतम तापमान 27 डिग्री को पार कर सकता है।

बात राजधानी लखनऊ की करें तो मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। साथ ही दिन के समय उमस भरा मौसम रहेगा। वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज तक की बेल्ट में भी कमोबेश यही हाल रहेगा। उधर, गोरखपुर, बस्ती, मऊ की तरफ मौसम कुछ साफ रहेगा।

उधर, गाजियाबाद से लेकर नोएडा तक में आज के बाद तापमान में 2 से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त हो सकती है। यहां बागपत से लेकर अलीगढ़ तक साफ मौसम और खिली धूप के बीच तापमान बढ़ा हुआ रहेगा। बिजनौर, हापुड़, मेरठ तक के इलाके में दिन के समय हल्की हवाओं का असर देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *