ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जानलेवा साबित हो रहा सर्दी का सितम, केजीएमयू में बढ़ रहे हार्ट अटैक व ब्रेन हैमरेज के मरीज

लखनऊ (मानवीय सोच)  तापमान लगातार 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहने से दिल और दिमाग संबंधी बीमारियां बढ़ने लगी हैं। ज्यादा सर्दी की वजह से हार्ट अटैक व ब्रेन हैमरेज के केस बढ़ गए हैं। केजीएमयू में ब्रेन हैमरेज के रोजाना छह-सात मामले आ रहे हैं। उधर, ओपीडी और इमरजेंसी में हार्ट अटैक या दिल की बीमारियों के 50 से ज्यादा केस आ रहे हैं।

लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग के प्रवक्ता डॉ. अक्षय प्रधान के अनुसार सर्दियों में हार्ट अटैक के मामले बढ़ जाते हैं। विभाग में हमेशा ही मरीजों की संख्या ज्यादा रहती है, लेकिन सर्दियों में गंभीर मरीज ज्यादा आते हैं। इसकी वजह ठंड में नसों का सिकुड़ना होता है। इससे दबाव बढ़ जाता है, जो हार्ट अटैक या दिल संबंधी समस्याओं को जन्म देता है। सर्दियों में खून के थक्के जम जाना, ज्यादा तैलीय भोजन, शारीरिक गतिविधि कम होना भी वजह बनता है। ऐसे में ठंड से बचाव बहुत जरूरी है।

केजीएमयू के न्यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. आरके गर्ग के अनुसार सर्दी में धमनियां सिकुड़ने से बीपी बढ़ जाता है। इससे ब्रेन हैमरेज तक हो सकता है। इस समय पांच से छह मरीज रोजाना विभाग में आ रहे हैं। आम दिनों में रोजाना मरीज नहीं आते हैं। जिन्हें बीपी की समस्या है, उन्हें और सचेत रहने की जरूरत है। लोहिया संस्थान के कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ. भुवन के अनुसार दिल का दौरा पड़ने पर आसपास के विशेषज्ञ को जरूर दिखाएं। बड़े अस्पताल पहुंचने से पहले प्राथमिक उपचार जरूरी है। इससे मरीज की जान बचाना आसान हो जाता है।

Scroll to Top