महोबा (मानवीय सोच) महोबा जिले के कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीजानगर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बाबा और नाती को कुचल दिया। ट्रक में फंसी स्कूटी और नाती को चालक एक किलोमीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में बाबा और नाती की मौके पर मौत हो गई।
ग्रामीणों ने ट्रक रोका, तो चालक कूदकर भाग निकला। सूचना पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हाईवे पर भीषण हादसे में दो लोगों की मौत के बाद करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।शहर के नैकानापुरा निवासी उदित नारायण चंसौरिया (68) सेवानिवृत्त शिक्षक थे।
शनिवार की शाम वह प्रतिदिन की तरह स्कूटी से अपने छोटे नाती सात्विक (6) के साथ तहसील चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करने आ रहे थे। घर से निकलते ही महोबा से कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।
