ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में जदयू और राजद के बीच खींचतान जारी

लोकसभा चुनाव की तैयारियां अब तेज हो हो चुकी है। बिहार में भी चुनाव मैदान में उतरने वाले तमाम दल भी इसमें पीछे नहीं हैं। राजद भी अपनी तैयारियां को आगे बढ़ा रहा है। लालू यादव  ने बिहार की सभी 40 सीटों पर आइएनडीआइए  की जीत का दावा किया है।

राजद की तैयारी बिहार में 17 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारने की है। चर्चा है कि राजद-जदयू जैसे दो प्रमुख दल 17-17 सीट, जबकि कांग्रेस चार और वाम दल दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, इस विषय पर आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

वहीं, जदयू नेता केसी त्यागी ने सीट शेयरिंग पर मीडिया से खुलकर बात की है। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में जेडीयू और राजद मिलकर बीजेपी का मुकाबला करने की स्थिति में हैं। सीट बंटवारे को लेकर कोई समस्या नहीं है। हमने 16 सीटें जीती थीं और हम वहां समझौता नहीं करेंगे।

त्यागी ने यह भी जदयू इंडी गठबंधन का संस्थापक सदस्य है। आगामी चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियों से हम चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के संगठनात्मक ढांचे से लेकर उम्मीदवारों के चयन और संयुक्त सभाओं के ना होने से भी हम चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि यह जल्द दुरुस्त हो।

कांग्रेस के कन्फ्यूजन पर जवाब

इसके अलावा, कांग्रेस  के कन्फ्यूजन को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां बड़ी पार्टी है या जिस राज्य में उसकी स्थिति ठीक है, वहां उसकी किसी के साथ सीट शेयरिंग नहीं है, लेकिन जिस राज्य में उसकी ताकत कम है, वहां उसका सीट अधिक मांगना अव्यवहारिक काम है। इसके साथ, उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को केवल अपनी चिंता है, हमें इंडी की चिंता है।

वहीं, जेडीयू नेता केसी त्यागी के बयान पर राजद सांसद मनोज झा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन की हर पार्टी चाहेगी कि सब कुछ तेज गति से हो। ऐसे में ये मत कहिए कि जेडीयू गुस्से में है।

उन्होंने कहा कि हमारी भी यही चिंता है और ये गठबंधन के हर दल की चिंता है। सभी दलों की एक ही चिंता है कि बेहतर समाधान कैसे दिया जा सकता है। देरी को ध्यान में रखते हुए अब जल्द से जल्द फैसले किये जायेंगे।

Scroll to Top