ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आठ हजार मंदिरों में गूंजेगा विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

अयोध्या  (मानवीय सोच)   आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी है। रामनगरी के आठ हजार मठ-मंदिरों में भी इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इनमें स्वतंत्रता दिवस पर न सिर्फ तिरंगा लहराएगा बल्कि राष्ट्र गान की भी गूंज होगी। इससे पूर्व शनिवार को संत-धर्माचार्य नयाघाट से टेढ़ीबाजार तक तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश देंगे।

रामनगरी में तिरंगा यात्रा की धूम है। आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में हर रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम, तिरंगा यात्रा, गोष्ठी आदि का आयोजन हो रहा है। आजादी के 75वें वर्ष को उत्सव के रूप में मनाने में अब अयोध्याधाम भी पीछे नहीं है। मठ-मंदिरों में इस खास तिथि को उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी तेज हो गई है।

स्वतंत्रता दिवस पर मंदिरों में श्रीराम की स्तुति के साथ-साथ भारत माता की भी स्तुति गूंजेगी। सभी मठ-मंदिरों में तिरंगा लगाने की तैयारी है। यात्रा के संयोजक श्रीरामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने बताया कि आजादी की लड़ाई हो या फिर मंदिर आंदोलन संत कभी पीछे नहीं रहे। इसीलिए आजादी के अमृत महोत्सव में संत भी बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी निभाएंगे।

इसी क्रम में एक तिरंगा यात्रा शनिवार को निकाली जाएगी जिसमें रामनगरी के सैकड़ों संत-धर्माचार्य शामिल होंगे। जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य ने कहा कि वास्तव में राष्ट्र के प्रति भक्ति भी एक प्रकार की आराधना ही है। जिस देश में रहते हैं उसके आन-बान सम्मान के लिए हर वर्ग हमेशा तत्पर रहता है, तिरंगा यात्रा से यही संदेश देने की कोशिश होगी।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर रामनगरी अयोध्या के मठ मंदिरों में सांसद लल्लू सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया। अयोध्या स्थित विभिन्न मंदिरों के महंतों को सांसद ने तिरंगा देकर अभियान के प्रति समर्थन मांगा। वितरण कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने मणिरामदास छावनी पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व महंत नृत्यगोपालदास के उत्तराधिकारी कमलनयनदास को ध्वज देकर किया।

इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपतराय, जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य, महंत अवधेशदास, महंत रामशरण दास, महंत मिथिलेश नंदिनी शरण, महंत करुणानिधानशरण, महंत अर्जुनदास सहित अन्य मंदिरों में तिरंगा ध्वज दिया गया। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान हमारी सामूहिक शक्ति को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करेगा। इस दौरान पार्षद रमेश दास, पार्षद अनुज दास, महानगर मंत्री आकाश मणि त्रिपाठी, दिवाकर सिंह, पिंटू मांझी, सहित अन्य मौजूद रहे।

Scroll to Top