सपा विधायक ने जिसे थाने में पीटा, उसकी पत्नी 7000 वोट से जीती

अमेठी  (मानवीय सोच)  सपा विधायक राकेश सिंह ने भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह को थाने के बाहर पीटा था। उसी भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह ने सपा प्रत्याशी को 7 हजार वोटों से हरा दिया है। बता दें दीपक सिंह ने आपसी विवाद को लेकर राकेश सिंह के मामा के बेटे को पीटा था। इसी से नाराज होकर राकेश ने दीपक की पिटाई कर दी थी।

यूपी की सभी 199 नगर पालिका सीटों पर रुझान आ चुके हैं। इनमें से बीजेपी 86 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि सपा ने 40 सीटों पर बढ़त हासिल की है। वहीं बसपा 19 और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशीयों के खाते में 48 सीटें जाती दिख रही हैं।

इस टेबल के जरिए जानिए 199 नगरपालिका का रिजल्ट-

पार्टी का नाम आगे/पीछे
भाजपा 83
सपा 40
बसपा 19
कांग्रेस 6
अन्य 48

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *