ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जूते-चप्पलों का हार बनाकर एसएसपी ऑफिस पहुंची महिला

यूपी  (मानवीय सोच)  बरेली में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला जूते-चप्पलों का हार बनाकर एसएसपी ऑफिस पहुंच गई। यहां उसकी नजर एक दारोगा पड़ी तो वह उस पर टूट पड़ी। जब तक लोग कुछ समझ पाते महिला ने जूते-चप्पलों के हार से दारोगा पर हमला कर दिया। दारोगा की महिला ने पिटाई क्यों की इस बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। एसएसपी ऑफिस में दिन दहाड़े घड़ी इस घटना को लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और फिर वायरल कर दिया।

बहेड़ की रहने वाली महिला का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। महिला की उम्र 45 साल की हो गई है, अभी तक उसकी शादी नहीं हुई है। महिला ने रेप का मुकदमा लिखवाया था। महिला का आरोप है कि दारोगा ने रेप के मामले में पंचायत करवा दी और कार्रवाई भी नहीं की। इसके बाद दारोगा ने दो महीने पहले उसे जेल भिजवा दिया। सोमवार को महिला जूते और चप्पलों का हार बनाकर सीधे एसएसपी ऑफिस पहुंच गई। यहां प्रेम नगर थाने में तैनात दारोगा मोहित चौधरी पर उसकी नजर पड़ी तो वह आग बबूला हो गई।

महिला जूते-चप्पलों की बनी माला से दारोगा पर हमलावर हो गई। जब तक लोग कुछसमझ पाते महिला ने कई बार जूते-चप्पलों से दारोगा को पीट दिया। इस दौरान महिला पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन वह महिला के आक्रोश के आगे लाचार दिखी। हालांकि बाद में जब पिटाई खा रहे दारोगा ने पकड़ने को बोला तो महिला को पकड़ा गया। इस दौरान मौके पर मौजूद फरियादियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

 

Scroll to Top