लखनऊ में चुनाव प्रचार अभियान में जुटे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया मान चुकी है कि भारत दुनिया का ताकतवर देश बन चुका है. किसी राज्य के विकास की पहली शर्त होती है कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करना. इस कार्य के लिए योगी जी की चर्चा पूरे भारत में और दुनियाभर में हो रही है. उन्होंने कहा कि यूपी हमारे लिए गौरव का विषय बन गया है. सीएम योगी के नेतृत्व में लक्ष्य तय किया गया है कि प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाना है. ऐसा होने पर भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने से कोई रोक नहीं सकेगा. उन्होंने कहा, “अपने राजनीतिक जीवन में चुनाव लड़ते वक्त मैंने कभी कोई वादा नहीं किया. बस निवेदन करता हूं कि आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं मिलें. यहां पर क्या विकास कार्य हुए हैं, मुझे बताने की आवश्यकता नहीं है. अबतक हुई चार चरण की वोटिंग से जो रिपोर्ट हमें मिली है, उसके आधार पर हम 400 से अधिक सीटों के लक्ष्य को प्राप्त करने जा रहे हैं.”
