आठवीं की छात्रा से छेड़छाड़: गली में युवक ने रोका, हाथ पकड़कर होटल चलने का बनाने लगा दबाव

मथुरा  (मानवीय सोच)  एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रसूखदार युवक ने सरेराह आठवीं की छात्रा का रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा निकलने का प्रयास करती रही लेकिन वह उसे निकलने नहीं दे रहा था। यह पूरा वाकया काफी देर तक चलता रहा। वारदात वहां पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हद तो तब पार हो गई जब पुलिस वीडियो और शिकायत पत्र होने के बाद भी जांच के नाम पर पीड़िता व परिजन को टहलाती रही। मामला उच्चाधिकारियों तक जाता देख अब थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज किया है। 

पूरा मामला राया थाना क्षेत्र का है। यहां स्कूल में छुट्टी के बाद सुबह 11 बजे एक छात्रा घर लौट रही थी। रास्ते में इगलास थाना क्षेत्र के माकलोर निवासी विष्णु ने उसको रास्ते में रोक लिया। वह उसपर खाने के बहाने जबरन होटल में चलने का दबाव बनाने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *