शिक्षा विभाग का अधिकारी बन स्कूल में जांच करने पहुंचा युवक धराया

भदोही (मानवीय सोच) औराई ब्लॉक प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को एक व्यक्ति शिक्षा विभाग का अधिकारी बनकर जांच करने पहुंच गया। अध्यापकों ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो अपनी गलती मानते हुए सिर पैर पर हाथ रखकर फरार हो गया। अध्यापकों ने इसकी शिकायत बीएसए भूपेन्द्र नारायण सिंह से की। मामला बुधवार की सुबह का है।

औराई ब्लॉक के बैरा खास के मजरा पूरेमिया खां प्राथमिक विद्यालय में एक व्यक्ति शिक्षा विभाग का अधिकारी बनकर जांच करने पहुंच गया। स्कूल में पहुंचा व्यक्ति सीधे रसोईयां में पहुंच कर एमडीएम की गुणवत्ता चेक करने लगा। इस पर रसोइयां ने इसकी जानकारी प्रधानाध्यापक को दी। युवक एक छात्र के हाथ से थाली लेकर उसे एमडीएम खाने से मना करने लगा।मौके पर पहुंचे प्रधानाध्यापक राज नारायण यादव से भी वह पूछताछ करने लगा और उनके कक्ष में पहुंच कर बच्चों का रिकार्ड मांगने लगा।

उसके बात व्यवहार से जब प्रधानाध्यापक को शंका हुई तो उन्होंने पूछताछ शुरू की और उससे आईडी दिखाने को कहा। उसकी आईडी पर फोटो तो था, लेकिन किसी सक्षम अधिकारी का हस्ताक्षर नहीं था। इस पर प्रधानाध्यापक ने बीएसए से शिकायत करनी चाही। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *