ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

फिर सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, तीन सप्ताह में दूसरा हादसा

ईटानगर (मानवीय सोच)  सैन्य उड़ानों के दुर्घटनाग्रस्त होने का सिलसिला नहीं थम रहा है। गुरुवार को एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर में सेना के पांच कर्मी सवार थे जिसमें से अब तक चार के शव बरामद किए जा चुके हैं। सेना की ओर से राहत व बचाव कार्य अभी भी जारी है। घटना सिंगिंग गांव के पास हुई है। कुछ समय पहले ही तवांग में भी एक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई थी।

जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी दी है कि अपर सियांग जिले में आज टूटिंग मुख्यालय से 25 किमी की दूरी पर सिंगिंग गांव में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनास्थल तक सड़क मार्ग नहीं है। सेना ने बचाव दल को रवाना कर दिया है।

लेफ्टिनेंट कर्नल अमरिंदर सिंह वालिया ने जानकारी दी, ‘एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (ALH) जिले के दूर-दराज के इलाके मिगिंग में क्रैश हो गया है। तलाशी अभियान की शुरुआत कर दी गई है।’ अपर सियांग जिले के उपायुक्त शाश्वत सौरभ ने बताया, ‘हमने तलाशी शुरू कर दी है और बचान अभियान जारी है। दुर्घटनास्थल पर दल भेजे गए हैं। 

तवांग में भी हुआ था हादसा
5 अक्टूबर को राज्य के तवांग में सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। खबरें आई कि नियमित उड़ान के दौरान हादसा हुआ था। हेलिकॉप्टर में मौजूद दोनों पायलट्स को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांगि, इलाज के दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव का निधन हो गया था।

गोवा में नौसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त
12 अक्टूबर को ही भारतीय नौसेना का मिग 29के लड़ाकू विमान क्रैश हो गया था। नौसेना ने जानकारी दी थी कि विमान के पायलट सुरक्षित थे और हादसा तकनीकी खराबी की वीजह से हुआ था। नौसेना की तरफ से जारी बयान के अनुसार, ‘गोवा से समुद्र के ऊपर नियमित उड़ान भर रहे MiG 29K में वापसी के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। पायलट सुरक्षित रूप से निकल गए और तेज खोजी और बचाव अभियान में वह मिल गए।’

Scroll to Top