मिलकर आतंकवाद को जड़ से खत्म करने, उसके समर्थकों की जवाबदेही तय करने की जरूरत: राजनाथ सिंह

नई दिल्ली : 

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों का आतंकवाद के समर्थकों की जवाबदेही तय करने का आह्वान किया और क्षेत्रीय सहयोग की रूपरेखा तैयार करने की वकालत की, जो समूह के देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करे.

सिंह के बयान को पाकिस्तान के परोक्ष संदर्भ में और चीन को संदेश के रूप में देखा जा रहा है. एससीओ के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे सिंह ने चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू की मौजूदगी में कहा कि भारत क्षेत्रीय सहयोग के एक ऐसे मजबूत ढांचे की कल्पना करता है, जो ‘‘सभी सदस्य देशों के वैध हितों का ध्यान रखते हुए उनकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का परस्पर सम्मान करे.”

उन्होंने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र चार्टर के प्रावधानों के आधार पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने में विश्वास रखता है और इसलिए वह एससीओ सदस्यों के बीच विश्वास और सहयोग बढ़ाने का प्रयास करता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *