ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बोर्ड की कॉपियों में होगा बार कोड, नकल पर लगेगी लगाम

लखनऊ  (मानवीय सोच)  यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की शुचिता बनाये रखने के लिए इस बार कॉपियों में बार कोडिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही कॉपियों पर माध्यमिक शिक्षा परिषद का लोगो भी होगा। 16 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा में सभी जिलों में सिलाई युक्त उत्तर पुस्तिकाएं विद्यार्थियों को परीक्षा में उपलब्ध कराई जाएंगी। 

कॉपियों की बारकोडिंग से न तो कापियां बदली जा सकेंगी ना ही पुरानी कॉपियों का प्रयोग किया जा सकेगा। यह जानकारी माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने सोमवार को बोर्ड परीक्षाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए स्थापित राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का उद्घाटन करते हुए दी। 

राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम शिविर कार्यालय, शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) में स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी किस प्रकार अच्छे अंक प्राप्त करें इसके लिए पहली बार प्रमुख विषयों की निर्देशिका/सुझाव तैयार किए गए हैं। बोर्ड के विषय विषेशज्ञ द्वारा तैयार इस सुझाव को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इस अवसर पर उन्होंने विभाग द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका ‘माध्यमिक प्रबोधन’ का विमोचन किया गया।

टोल फ्री नंबर जारी
छात्रों व अभिभावकों के सुझाव और शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 18001806607 व 18001806608 तथा 0522-2237607 व व्हाट्सअप नंबर 9569790534 जारी किया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज का टोल फ्री नंबर 18001805310 व 18001805312 है।

8753 केंद्र में 58,85,745 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
बोर्ड परीक्षाओं के लिए इस बाार 8753 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इन केंद्रों पर 58,85,745 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 31,16,487 व इंटर के 27,69,258 परीक्षार्थी सम्मिलित हैं। वहीं 521 सचल दलों का गठन किया गया है। वहीं परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए प्रधानाचार्य कक्ष से अलग प्रश्नपत्रों के रखरखाव के लिए स्ट्रांग रूम स्थापित किया गया है। स्ट्रांग रूम के मुख्य प्रवेश द्वार को छोड़कर अन्य सभी द्वार व खिड़कियों को सील किया जाएगा।
Scroll to Top