ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नए साल पर पब्लिक प्लेस पर हुड़दंग मचाना पड़ेगा भारी

यूपी  (मानवीय सोच)  नए साल को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. नए साल के जश्न को लेकर यूपी पुलिस ने निर्देश जारी किए हैं. पुलिस ने कहा है कि नए साल के दिन भीड़ वाले जगहों पर हुड़दंग मचाने पर कार्रवाई हो सकती है. वहीं, यदि कोई शराब पीकर गाड़ी चलाता मिला तो उसपर सख्ती से कार्रवाई की जा सकती है. एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने इस बारे में जानकारी दी है. 

एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया, ‘नए साल का त्योहार पूरी सरलता और शालीन तरीके से मनाया जाए इसके लिए मुख्यालय से निर्देश जारी किए गए हैं. उसमें बताया गया है कि भीड़ वाले जगहों पर हुड़दंग न हो पाए, ड्रिंक एंड ड्राइविंग की जांच की जाएगी.’ उन्होंने आगे कहा, ‘इसके साथ ही महिलाओं और बच्चियों के साथ छेड़छाड़ न हो इसको सुनिश्चित किया जाएगा. सभी जगहों पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे. 1 जनवरी को सभी धार्मिक स्थलों पर काफी भीड़ देखी जाती है तो वहां पर भी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी.’

कानपुर में भी पुलिस ने की तैयारी

यूपी के कानपुर में पुलिस (Kanpur Police) ने नए साल के जश्न के बीच कोई खलल ना पैदा हो इसके लिए प्लान तैयार कर लिया है. कानपुर के पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड की मानें तो हर चौराहे पर आज और कल जबर्दस्त सतर्कता बरते जाने का प्लान बनाया गया है. सभी चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से अराजकता फैलाने वालों पर निगरानी रखी जाएगी. कानपुर में इस बार अबतक जश्न के 18 जगहों पर बड़े कार्यक्रम आयोजित होने जा रहे हैं. 

Scroll to Top