ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिल्ली-NCR में कल से नहीं होगी बारिश, टूटा 53 सालों का रिकॉर्ड

दिल्ली  (मानवीय सोच)  बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। इसकी वजह से सड़कों पर जलजमाव हो गया है। तापमान में 10 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। बारिश के साथ चल रही हवा के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। इससे ठंड का भी अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने दिल्ली एनसीआर के मौसम की जानकारी देते हुए बताया कि कल से दिल्ली/एनसीआर में बारिश नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कल सबसे ज्यादा बारिश हमारे स्टेशन मयूर विहार में दर्ज की गई थी।

दो दिन में ही पूरे अक्टूबर से दोगुना पानी बरसा
दिल्ली में बीते दो दिन की बारिश से शनिवार को तापमान में 10 डिग्री की कमी दर्ज की गई। अक्टूबर के महज दो दिन में सामान्य से दोगुनी बारिश दर्ज की गई है। अक्टूबर में सामान्य तौर पर 28 एमएम बारिश होती है, लेकिन 7 और 8 अक्टूबर तक 56 एमएम बारिश हो चुकी है।

टूटा 53 सालों का रिकॉर्ड
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि कल राजस्थान के भरतपुर और अलवर में सबसे ज्यादा बारिश हुई थी। दिल्ली में 8 अक्टूबर के दिन और रात के तापमान में जो अंतर था उसने पिछले 53 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। आज दिल्ली में सिर्फ बूंदा-बांदी होगी और कल से बारिश नहीं होगी। उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से दिल्ली में हवा साफ है।
Scroll to Top