वाराणसी (मानवीय सोच) ज्ञानवापी के दो मामलों पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। पहला मामला परिसर में मिले शिवलिंगनुमा आकृति की साइंटिफिक सर्वे और कॉर्बन डेटिंग को लेकर था जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने वैज्ञानिक सर्वें पर सात अगस्त तक रोक लगा दी है।
वहीं ज्ञानवापी से जुड़े 7 मामलों की एक साथ सुनवाई किये जाने के मामले में अंजुमन इंतजामिया द्वारा आपत्ति दाखिल करने हेतु और समय मांगे जाने पर जिला जज की अदालत ने 22 जून की तारीख नियत कर दी।
