कानपुर पुलिस कमिश्नर के सामने गिटार बजाते पहुंच गया ये लड़का

कानपुर: (मानवीय सोच) यूपी के कानपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है। जुनियर डॉक्टरों की पिटाई से आहत युवक ने कानपुर पुलिस कमिश्नर के ऑफिस पहुंच कर अनोखे ढंग से न्याय की गुहार लगाई है। युवक ने गिटार बजाकर गाना गाते हुए, डॉक्टरों के प्रति अपना विरोध जताया है। इस प्रकरण को लेकर युवक ने एक गीत तैयार किया है। युवक को पीटते हुए, डॉक्टरों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

नवाबगंज विष्णुपुरी में रहने वाले आकाश शर्मा बीते 14 मार्च को अपने किसी रिश्तेदार को दिखाने के लिए हैलट ओपीडी पहुंचे थे। इसी दौरान इमरजेंसी के बाहर दो डॉक्टर एक युवक को पीट रहे थे। मैं वहां से गुजर रहा था, मैंने देखा कि डॉक्टर उस युवक को पीट रहें हैं। मैं उस युवक को बचाने के लिए पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे छोड़ा नहीं। इसलिए मैं उनका वीडियो बनाने लगा। इसपर डॉक्टर उसे छोड़कर मुझ पर टूट पड़े। मेरा मोबाइल छीन लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *