ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी के इस जिले को मिला नया गुरुकुल, गूजेंगी वेद की ऋचाएं

बरेली (मानवीय सोच) सनातन एवं वैदिक संस्कृति को संरक्षित एवं अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए बरेली जिले को गुरु विरजानंद सांगोपांग वेद गुरुकुल के रूप में सौगात मिलने जा रही है। इसमें वेदों के साथ ही एनसीईआरटी आधारित शिक्षण पद्धति से शिक्षण होगा। न्यूनतम शुल्क देकर छात्र वैदिक संस्कृति से जुड़ सकेंगे। इसके लिए महर्षि दयानंद सरस्वती धर्मार्थ चिकित्सालय को गुरुकुल के रूप में परिवर्तित किया जाएगा।

गुरुकुल का संचालन महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षा बोर्ड की ओर से किया जाएगा। वेदाचार्यों की नियुक्ति भी हो गई है। शैक्षिक सत्र और परीक्षाएं बोर्ड के निर्देशानुसार ही कराई जाएंगी। प्रबंध समिति का कहना है कि महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षा बोर्ड से संचालित होने वाला यह जिले का पहला गुरुकुल होगा।

यहां से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने वाले शिष्यों को वेद भूषण और 12वीं पास करने पर वेद विभूषण का अलंकरण दिया जाएगा। अन्य बोर्ड के समकक्ष ही इसकी भी मान्यता होगी। यहां से पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा व रोजगार के समान अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

Scroll to Top