ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इस फिल्म ने पहले दिन ही 90 करोड़ के ऊपर कलेक्शन कर लिया

प्रभास की सालार बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। रविवार को फिल्म ने रिलीज के 17 दिन पूरे कर लिए। इसके साथ ही बिजनेस अब एक माइल स्टोन अचीव करने वाला है।

सालार ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक शुरुआत से जमाई है। फिल्म का कलेक्शन लगातार आगे बढ़ रहा है। शाह रुख खान की डंकी से मुकाबला होने के बावजूद सालार ने घुटने नहीं टेके और बाजी अपने पाले में कर ली।

ओपनिंग पर तोड़े सारे रिकॉर्ड 

सालार ने बॉक्स ऑफिस पर हैरान कर देने वाली ओपनिंग की थी। फिल्म ने पहले दिन ही 90 करोड़ के ऊपर कलेक्शन कर लिया। रिलीज के चंद दिनों में सालार ने 100, 200 और 300 करोड़ में एंट्री कर ली। अब फिल्म 400 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।

रविवार को किया कितना बिजनेस 

सालार के वीकेंड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म शुक्रवार को 3.65 करोड़ का कमाए, जबकि शनिवार को बिजनेस 5.45 करोड़ के करीब रहा। वहीं, Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रविवार को सालार के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म मे 7 जनवरी को 5.75 करोड़ कमाए। इसके साथ रिलीज के 17 दिनों में सालार ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 392.94 करोड़ कमा लिए है।

क्या है सालार की कहानी 

सालार की कहानी की बात करें, तो ये खानसार के काल्पनिक शहर पर आधारित है। फिल्म दो दोस्त देवा (प्रभास) और वर्धा (पृथ्वीराज) के इर्द-गिर्द घूमती है। सालार : पार्ट 1- सीजफायर में प्रभास ने लीड रोल निभाया है। उनके अलावा फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी, टीनू आनंद और जगपति बाबू भी शामिल हैं। सालार के बाद मेकर्स सालार 2 लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम सालार: पार्ट 2- शौर्यांग पर्व है।

 

Scroll to Top