ये राजीव गांधी की नहीं मोदी की सरकार है ; बोलीं कैबिनेट मंत्री स्मृति

रायबरेली  (मानवीय सोच)  केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी सांसद स्मृति ईरानी बुधवार को छतोह ब्लाक के गांवों में पहुंची तो उनके सामने समस्याओं की झड़ी लग गई। किसी ने आवास तो किसी ने विधवा, वृद्धा पेंशन, किसान सम्मान निधि और रास्ते का विवाद सहित अन्य समस्याएं उठाईं। मंत्री ने सबकी समस्याएं सुनी और अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ने बाबा ढाकुदास आश्रम पर आयोजित भण्डारे में शामिल होकर लोगों को प्रसाद बांटा और फिर खाया भी। उन्होंने कहा कि तालाब का सौन्दरीकरण कराया जाएगा। आश्रम के पुजारी बाबा महंत लाल कुंदीश की मांग पर केन्द्रीय मंत्री ने जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव से जल्द ही तालाब के सौंदर्यीकरण कराने का निर्देश दिया साथ ही बैठने व शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था करने के लिए कहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *