ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ओवैसी के खिलाफ भाजपा की ये नई चाल

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में पार्टी ने पीएम मोदी समेत 195 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं, लेकिन इस सूची में एक नाम ने सबका ध्यान खींचा है।

असद्दुदीन ओवैसी के खिलाफ महिला उम्मीदवार

दरअसल, भाजपा ने तेलंगाना की सबसे चर्चित सीट हैदराबाद से एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ एक महिला उम्मीदवार को उतारा है। इस सीट पर ओवैसी परिवार की साल 1984 से बादशाहत है। पहले असद्दुदीन के पिता सुल्तान 1984 से 2004 तक यहां से सांसद रहे। उसके बाद 2004 से अब तक असद्दुदीन यहां से सांसद हैं।

इस बार भाजपा ने नया महिला चेहरा ओवैसी के खिलाफ उतारा। अब सबके दिमाग में यही है कि ओवैसी को टक्कर देने वाली महिला डा. माधवी लता है कौन।

माधवी लता कौन हैं…

माधवी लता तेलंगाना के विरिंची अस्पताल की चेयरपर्सन हैं और वो हिंदुत्व का मुखरता से प्रचार करती हैं। अस्पताल की चेयरपर्सन होने के साथ वो समाजिक कार्यों में भी एक्टिव रहती हैं। माधवी के हिंदू धर्म को लेकर दिए भाषण आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। माधवी लोपामुद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट और लतामा फाउंडेशन की भी प्रमुख हैं।

टिकट मिलने पर क्या बोलीं माधवी

भाजपा से चुनावी टिकट मिलने पर माधवी लता ने खुशी जताई और ओवैसी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हैदराबाद लोकसभा में साफ-सफाई, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं हैं। माधवी ने कहा कि मदरसों में बच्चों को खाना नहीं मिल रहा है। मंदिरों और हिंदू घरों पर अवैध कब्जा किया जा रहा है, जिसे ठीक करना होगा।

पहली बार महिला उम्मीदवार पर दांव

भाजपा ने हैदराबाद से पहली बार महिला उम्मीदवार पर दांव खेला है। इससे पहले पार्टी ने भगवत राव को उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, भगवत को ओवैसी से लगभग 3 लाख वोटों से हार झेलनी पड़ी थी। इस बार भाजपा ने महिला उम्मीदवार को उतारकर मुकाबला कड़ा करने की कोशिश की है, लेकिन ओवैसी को उसके गढ़ में हराना आसान नहीं होने वाला है। अब देखने की बात ये होगी कि ओवैसी के गढ़ में क्या हिंदुत्व का चेहरा जीत पायगा कि नहीं।

Scroll to Top