नई दिल्ली (मानवीय सोच) हांगकांग बैप्टिस्ट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने जेलीफिश प्रजाति की एक ऐसी मछली की खोज की है, जो न सिर्फ देखने में अनोखी बल्कि बेहद खतरनाक भी है। इस मछली ने वैज्ञानिकों को भी हैरत में डाल दिया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह मछली एक बेहद जहरीले जेलीफिश की नई प्रजाति का सदस्य है।
जेलीफिश की यह प्रजाति हांगकांग के माई पो रिजर्व के एक छोटे से तालाब में मिली है। इसका आकार बेहद अनोखा है। मछली का शरीर एक इंच से भी कम लंबा और पारदर्शी है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, इसकी तीन टांग हैं, जो फैलाने पर 10 सेमी तक बढ़ सकती हैं। सबसे खास और अहम बात ये है कि इसकी 24 आंख हैं, जो चार-चार के छह ग्रुप में बंटी हैं।
पैरों में होता है जहर, मिनटों में ले सकती है जान
शोधकर्ताओं के मुताबिक, इसके लंबे और पतले पैरों में जहर होता है। ये जहर इतना खतरनाक होता है कि कुछ ही मिनटों में इंसान को कार्डियक अरेस्ट या लकवा पड़ सकता है। यहां तक की मौत का कारण भी बन सकता है। इस जेलीफिश की करीबी प्रजाति ऑस्ट्रेलियाई बॉक्स जेलीफिश है
