ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीएए और एनआरसी विरोध करने वालों से होगी नुकसान की भरपाई, पुलिस ने 60 प्रदर्शनकारियों को भेजा 57 लाख का नोटिस

बिजनौर (मानवीय सोच)  तीन साल पहले सीएए और एनआरसी विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और आगजनी की घटनाओं में शामिल नहटौर के 60 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने नोटिस जारी कर 57 लाख रुपये के नुकसान की भरपाई करने का निर्देश दिया है। नहटौर के थाना प्रभारी पंकज तोमर ने शनिवार को बताया कि 20 दिसंबर 2019 को नहटौर में सीएए/एनआरसी के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया था। उन्होंने कहा कि भीड़ ने सरकारी संपत्ति में तोड़-फोड़ की थी और थाने पर खड़ी पुलिस की जीप और मोटरसाइकिलों में आग लगा दी थी।

तोमर के मुताबिक, इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया था और जवाब में पुलिस को गोली चलानी पड़ी थी। उन्होंने बताया कि हिंसक प्रदर्शन में अनस और सलमान नाम के दो युवकों की गोली लगने से मौत हो गई थी। तोमर के अनुसार, प्रशासन ने प्रदर्शन के दौरान 57 लाख रुपये की सरकारी संपत्ति के नुकसान का आकलन किया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अब हिंसा मे शामिल 60 आरोपियों को 57 लाख रुपये की भरपाई के लिए नोटिस जारी किए हैं।

यह था मामला

20 दिसम्बर 2019 को सीएए-एनआरसी को लेकर नहटौर में प्रदर्शन हुआ था। प्रदर्शन हिंसा में परिवर्तित हो गया था। मामले में प्रदर्शनकारियों ने थाने पर भी पथराव किया था। साथ ही पुलिस वाहनों में आग लगा दी थी। प्रदर्शन के दौरान गोली चलाई गई थी। इसमें मोहल्ला मंगू चर्खी निवासी सुलेमान और मोहल्ला कस्बा निवासी अनस पुत्र अरशद की गोली लगने से मौत हो गई थी। घटना में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राजेश सोलंकी सहित 21 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। मामले को लेकर राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर नहटौर सुर्खियों में आ गया था। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सहित विभिन्न राष्ट्रीय पार्टियों के प्रतिनिधियों ने नहटौर पहुंचकर घटना की जानकारी ली थी। मृतकों के परिजनों का ढांढस बंधाया था।

बिजनौर एसपी दिनेश सिंह ने बताया, सीएए-एनआरसी बवाल में नहटौर थानाक्षेत्र में क्षतिपूर्ति की वसूली के लिए 60 लोगों को नोटिस तामिल कराए गए हैं। पुलिस ने मुकदमों के आधार पर कार्रवाई की है।

Scroll to Top