ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर बाइक-स्कूटर चलाने वालों की खैर नहीं

गाजियाबाद  (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश के गाजिय़ाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे  पर दोपहिया वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं होगी. इस मार्ग मोटरबाइक चलाने वालों के अब चालान कटने शुरू हो गए हैं.  दरअसल गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों के चालान काटने शुरू किए हैं. नियम की उल्लंघना पर 20,000 हज़ार रुपये का चालान काटा जाएगा.

जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस ने पहले लोगों को समाचार पत्र के माध्यम से जागरूक किया था कि  वह मेरठ एक्सप्रेसवे पर मोटरसाइकिल लेकर ना जाएं.  कोहरे के कारण हाईवे पर दुर्घटना का डर रहता है. पुलिस ने पहले से लोगों को जागरूक किया, लेकिन अब चालान काटना शुरू कर दिया है. क्योंकि लोग अब भी मेरठ एक्सप्रेस-वे पर बाइक लेकर जा रहे है. पुलिस ने पिछले 15 दिन के अंदर 2500 से ज्यादा दोपहिया वाहनों के चालान किए हैं और आगे भी यह कार्रवाई जारी रखी जाएगी.

इस हाईवे के 8  एग्जिट पॉइंट पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौजूद है. जो एग्जिट पॉइंट से बाहर निकलते ही दोपहिया वाहनों के चालान काट रहे हैं. बता दें कि इस एक्सप्रेस-वे पर केवल चौपहिया वाहनों को ही संचालन की इजाजत है. क्यों कि यह एक्सप्रेस-वे है और तेज रफ्तार में गाड़ियां चलती हैं और ऐसे में दोपहिया वाहनों के हादसे का शिकार होने का खतरा अधिक रहता है.

क्या कहती है पुलिस

डीसीपी ट्रैफिक आरएन कुशवाहा, ने बताया कि  ट्रैफिक पुलिस आरडब्लूए की मदद से हाईवे पर बने कॉलेजों और सोसाइटीज में भी लोगों को जागरूक कर रही है. साथ ही अपील कर रही है कि जानकारी मिलने पर लोग अपने रिश्तेदारों से भी कहें कि वह मेरठ एक्सप्रेस हाईवे पर दोपहिया वाहन लेकर ना चलें. डीसीपी ने बताया कि 20 हजार रुपये चालान काटा जा रहा है. अब 2500 से अधिक चालान काटे जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि लोगों की जान बचाने के लिए पुलिस यह कदम उठा रही है.

Scroll to Top