ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

तीन साल पहले मदरसे से चोरी हजारों किताबें जौहर यूनिवर्सिटी में दबी मिलीं

रामपुर (मानवीय सोच)  सपा नेता आजम खां की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में जौहर यूनिवर्सिटी में खुदाई के दौरान नगर पालिका की स्वीपर मशीन बरामद हुई थी। वहीं अब पुलिस को चोरी की हजारों किताबें मिली हैं। ये किताबें आलिया मदरसे की हैं।

विधायक अब्दुल्ला आजम के रिमांड पर लिए गए दोस्तों से पुलिस ने पूछताछ की जिसके बाद पुलिस ने जौहर यूनिवर्सिटी में खुदाई की। इस दौरान उन्हें तीन साल पहले आलिया मदरसा से चोरी की किताबें मिली। ये किताबें मेडिकल कॉलेज की लिफ्ट में दबाई गईं  थीं। भारी मात्रा में किताबें मिलने के बाद पुलिस ने कैंपस में खुदाई का काम शुरू कर दिया है। 

सपा विधायक अब्दुल्ला आजम के दोस्त सालिम और अनवर का जुआ खेलता एक वीडियो वायरल हुआ था।दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर जौहर विश्वविद्यालय में स्थित मेडिकल कॉलेज के करीब खुदाई कर नगरपालिका की सफाई करने की मशीन बरामद की थी। ये मशीन गड्डा खोदकर दबा दी गई थी।

आलिया मदरसा ने साल 2019 में किताबें चोरी का मामला दर्ज कराया था। उस वक्त भी जौहर विश्वविद्यालय से कुछ किताबें मिली थी। अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि तीन साल पहले मदरसा आलिया ने  9633 किताबों की चोरी होने की बात कही थी जिसमें से कुछ किताबें मिल गई थी। मदरसा आलिया से किताबें चोरी का मुकदमा प्रधानाचार्य जुबैर अहमद ने 2019 में दर्ज कराया था।

Scroll to Top