ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अमृतसर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

पंजाब   (मानवीय सोच)   अमृतसर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी सोशल मीडिया पर वायरल होने के एक दिन बाद पंजाब पुलिस ने कथित तौर पर अफवाह फैलाने वाले नौवीं क्लास के तीन छात्रों को गुरुवार को हिरासत में ले लिया। बुधवार शाम को वॉट्सऐप पर दो मैसेजों -एक बम विस्फोट की धमकी और दूसरा स्कूल पर गोलीबारी-के बाद दहशत फैल गई थी। दोनों पोस्ट में पाकिस्तान का झंडा था और धमकी अंग्रेजी और उर्दू दोनों में लिखी गई थी। इसके तुरंत बाद, स्कूल में सुरक्षा बढ़ा दी गई और पंजाब पुलिस कमांडो को परिसर में तैनात कर दिया गया।

पंजाब पुलिस की विभिन्न टीमों ने भी विस्फोटकों का पता लगाने के लिए स्कूल परिसर की गहनता से जांच की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि स्कूल के तीन छात्रों ने ही अफवाह उड़ाई थी। पुलिस उनके मकसद का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ कर रही है।

स्कूल को बुधवार रात बम से उड़ाने की धमकी के बाद वीरवार सुबह यहां गोलीबारी की सूचना पर आम आदमी पार्टी के विधायक कुंवर विजय प्रतास सिंह स्कूल पहुंचे। हालांकि, बाद में पता चला स्कूल के आसपास कोई गोलीबारी नहीं हुई है बल्कि किसी ने यह अफवाह उड़ाई है। इसकी पुष्टि करते हुए विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि डीएवी पब्लिक स्कूल लॉरेंस रोड पर सब कुछ सामान्य है। यहां सुरक्षा में पुलिस तैनात है और गोलीबारी की बात अफवाह निकली है। इसे लेकर मैंने स्कूल प्रबंधन और पुलिस से बात की है।

उन्होंने लिखा कि गोलीबारी की सूचना के बाद पुलिस ने जरूरी ड्रिल की है। डरने की कोई बात नहीं है। स्कूल रोजाना की तरह खुला है। सावधानी के तौर पर मौके पर विशेष कमांडो भी तैनात हैं। बच्चों के माता-पिता किसी शंका को लेकर उनसे उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह ने गुरुवार को बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। आशंका जताई गई है कि मैसेज किसी शरारती तत्व ने वायरल किया है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात डीएवी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने वाली धमकी का मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। संदेश में लिखा है कि आठ सितंबर को स्कूल को बम से उड़ाया जाएगा। पुलिस पता लगा रही है कि धमकी वाला संदेश किस मोबाइल से और किसके मार्फत वायरल किया गया है।

पुलिस साइबर सेल ने वायरल हो रहे मैसेज की जांच की तो तीन घंटे में ही पूरा मामला सुलझ गया। जांच में सामने आया कि स्कूल के छात्रों ने ही ये अफवाह फैलाई थी। ये बच्चे नाबालिग हैं, इस वजह से इन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है, लेकिन स्कूल प्रबंधन द्वारा शिकायत करने पर बच्चों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।  

Scroll to Top